विदेशमंत्री इराक पहुंचे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71737-विदेशमंत्री_इराक_पहुंचे_हैं
ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ रविवार को पड़ोसी देश इराक की यात्रा पर गये। क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०१९ १७:०१ Asia/Kolkata

ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ रविवार को पड़ोसी देश इराक की यात्रा पर गये। क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ईरान और इराक विभिन्न क्षेत्रों में एक दूसरे से सहकारिता कर रहे हैं और दिन- प्रतिदिन इस सहकारिता में वृद्धि हो रही है। द्विपक्षीय सहकारिता में विस्तार की दिशा में कुछ रुकावटें हैं परंतु दोनों देशों इस सहकारिता में विस्तार का दृढ़ संकल्प रखते हैं और इस सहकारिता में अमेरिका विघ्न उत्पन्न करने की चेष्टा कर रहा है परंतु उसके प्रयास परिणामहीन हैं।

इस समय ईरान और इराक के संयुक्त हित हैं। आतंकवाद से मुकाबला वह विषय है जिसने दोनों देशों के बीच होने वाली सहकारिता को स्ट्रैटेजिक बना दिया है।

इसके अलावा दोनों देशों के मध्य लंबी संयुक्त सीमाएं हैं और दोनों देशों में पवित्र स्थल हैं जिनके दर्शन के लिए प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ ईरानी और इराकी एक दूसरे के देशों की यात्रा करते हैं। दूसरे शब्दों में दोनों देशों के मध्य सहकारिता के घनिष्ठ होने का एक कारण यही चीजें हैं और इन्हें आधार बनाकर द्विपक्षीय सहकारिता को और प्रगाढ़ व मज़बूत बनाया जा सकता है।

इस बात को ध्यान में रखना चाहिये कि इस समय इराक को विभिन्न चीज़ों के आयात की आवश्यकता है और ईरान, इराक के लिए ट्रांज़िट का बेहतरीन मार्ग है। इराक को इसी प्रकार बिजली और ईंधन की आवश्यकता है और तेहरान इस संबंध में भी इराक की सहायता कर सकता है। इसके अलावा भी ईरान तकनीकी सेवाएं देने और अपने मूल्यवान अनुभवों को भी इराक स्थानांतरित करने के लिए तैयार है।

बहरहाल ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज्मा सैयद अली ख़ामनेई ने इराकी राष्ट्रपति बरहम सालेह और उनके साथ तेहरान की यात्रा पर आने वाले प्रतिनिधिमंडल से हालिया भेंट में बल देकर कहा था कि एक स्वतंत्र, मज़बूत और विकसित इराक ईरान के लिए बहुत लाभदायक है और हम अपने इराकी भाइयों के साथ हैं।

इस भेंट में वरिष्ठ नेता ने इसी प्रकार बल देकर कहा था कि इराक के साथ संबंधों में विस्तार के लिए ईरानी अधिकारी दृढ़ संकल्प और मज़बूत इरादा रखते हैं।

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि यह समय ईरान और इराक के मध्य संबंधों में विस्तार का है और इस चीज़ का महत्व अतीत में होने वाली सहकारिता से कम नहीं है। ईरान के विदेशमंत्री की इराक यात्रा को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा सकता है। MM