ईरान में विमान हादसा, 15 लोग मरे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71762-ईरान_में_विमान_हादसा_15_लोग_मरे
राजधानी तेहरान के पश्चिम में विमान हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१९ १५:०३ Asia/Kolkata
  • ईरान में विमान हादसा, 15 लोग मरे

राजधानी तेहरान के पश्चिम में विमान हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी।

राजधानी तेहरान के पश्चिम में स्थित अलबुर्ज़ प्रांत के राज्यपाल ने करज शहर के ज़ीबादश्त इलाक़े में विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 15 बतायी है।

अज़ीज़ुल्लाह शहबाज़ी ने इरना से बातचीत में कहा कि क़िरक़ीज़िस्तान की राजधानी बिश्केक से उड़ने वाले कार्गो विमान बोइंग 707 ने सोमवार की सुबह फ़त्ह एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की कोशिश की जिसमें वह रवने से बाहर निकल गया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी और सिर्फ़ 1 व्यक्ति की जान बची।

अलबुर्ज़ प्रांत के राज्यपाल ने कहा कि यह मालवाहक विमान ईरानी सेना का था जिसे निजी क्षेत्र ने किराए पर ले रखा था।

उन्होंने कहा कि राहत टीम, पुलिस और प्रशासन की कोशिश से हादसे की जगह पर हालात सामान्य हो गए हैं।

ईरानी सेना के चीफ़ कमान्डर सय्यद अब्दुर्रहीम मूसवी ने आज की दुर्घटना में वायु सेना के कुछ कर्मचारियों की शहादत पर उनके परिजनों को सांत्वना दी।  (MAQ/N)