क्षेत्र में अमरीका ने कितना ख़र्च किया?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71774-क्षेत्र_में_अमरीका_ने_कितना_ख़र्च_किया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि क्षेत्र में सात ट्रिलियन डाॅलर का ख़र्चा, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए नहीं था बल्कि अपने एकपक्षीय हितों के लिए रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०१९ १७:३१ Asia/Kolkata
  • क्षेत्र में अमरीका ने कितना ख़र्च किया?

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि क्षेत्र में सात ट्रिलियन डाॅलर का ख़र्चा, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए नहीं था बल्कि अपने एकपक्षीय हितों के लिए रहा है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने जो इराक़ के दौरे पर हैं, इराक़ के वरिष्ठ सांसद और अलफ़त्ह गठबंधन के प्रमुख मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इराक़ की जनता की जेहादी भूमिका तथा नेताओं व धर्मगुरुओं की सक्रिय भूमिका, देश में आतंकवाद पर विजय का कारण बनी है।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इसी सफलता के परिणाम में बग़दाद आज विभिन्न राजनैतिक व आर्थिक प्रतिनिधि मंडलों की मुलाक़ात के लिए क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजधानी में परिवर्तित हो गया है।

इस मुलाक़ात में इराक़ के वरिष्ठ सांसद हादी अलआमेरी ने सांप्रदायिकता से हटिर देश में हालिया चुनाव कराने में उनके गठबंधन के प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि उनके गठबंधन में सभी धर्मों और जातियों के सदस्य शामिल हैं और इराक़ में उनके गठबंधन का बहुत अधिक स्वागत किया जा रहा है। उनका कहना था कि इससे पता चलता है कि जनता की मांगें, सांप्रदायिकता से आगे हैं। (AK)