ईरान व इराक़ के मध्य व्यापार कई गुना बढ़ेगा, विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेमशंत्री ने कहा है कि ईरान व इराक़ के मध्य सहयोग की बाधाओं को दूर किये जाने की ज़रूरत है क्योंकि यदि यह बाधाएं हटा दी गयीं तो दोनों देशों के मध्य सहयोग कई गुना बढ़ जाएगा।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को इराक़ के कर्बला नगर में ईरान व इराक़ के केन्द्रीय व दक्षिणी प्रान्तों के मध्य सहयोग सम्मेलन में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान दोनों देशों के मध्य कस्टम को शून्य तक पहुंचा दे और आज अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान, सालाना दो अरब डाॅलर की लागत की बिजली और गैस इराक़ को निर्यात करता है।
ईरान के विदेशमंत्री ने बल दिया कि अमरीका को यह अधिकार नहीं है कि वह दो पड़ोसी देशों के लिए सीमा व रेखा खींचे और यदि ईरान व इराक़ के मध्य ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा तो ईरानी कपंनियों इराक़ में ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हैं।
उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आज तकनीक व इंजीनियरिंग की लगभग 80 ईरानी कंपनियां 8 अरब डॅालर के एक समझौते के साथ इराक़ में सक्रिय हैं, कहा कि ईरान की तकनीकी व इंजीनीयरिंग की कपंनियां , क्षेत्र की अत्याधिक सक्षम कंपनियों में शामिल हैं।
विदेशमंत्री ने बल दिया कि दाइश के बाद, इराक़ के पुनर्निमाण के लिए ईरान की क्षमता बहुत अधिक है और ईरान ने पांच साल पहले ही दोनों देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा खत्म करने का सुझाव रखा था।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ रविवार से इराक़ की यात्रा पर हैं ।(Q.A.)