इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान , ईरानी बिजली के मुख्य बाज़ार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72007-इराक_पाकिस्तान_अफगानिस्तान_ईरानी_बिजली_के_मुख्य_बाज़ार
ईरान के बिजली विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान , ईरानी बिजली के मुख्य बाज़ार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१९ १४:५९ Asia/Kolkata
  • इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान , ईरानी बिजली के मुख्य बाज़ार

ईरान के बिजली विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि इराक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान , ईरानी बिजली के मुख्य बाज़ार हैं।

मंगलवार को महमूद रज़ा हक़्क़ीफ़ाम ने बताया कि इस समय इराक़ को बिजली निर्यात की जा रही है और अफगानिस्तान व पाकिस्तान को बिजली निर्यात करने के लिए बात चीत जारी है। 

उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आर्मीनिया और तुर्कमानिस्तान जैसे ईरान के उत्तरी पड़ोसियों को पहले से ही ईरान बिजली निर्यात कर रहा है, कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, इस समय आज़रबाइजान गणतंत्र सहित कई देशों के साथ बिजली का लेन-देन कर रहा है और रूस और तुर्की के साथ बिजली के लेन देन के लिए वार्ता जारी है। 

 ईरान के ऊर्जा मंत्री रज़ा अर्दकानिया ने  बताया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सालाना 77 हज़ार मेगावॅाट से अधिक बिजली पैदा करता है और इस क्षेत्र में दुनिया में 14 वें स्थान पर है। (Q.A.)