यूरोप, वादों का उल्लंघन कर रहा है, ईरान पुनर्विचार करेगाः बहराम क़ासिमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72298-यूरोप_वादों_का_उल्लंघन_कर_रहा_है_ईरान_पुनर्विचार_करेगाः_बहराम_क़ासिमी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा है कि यदि यूरोपीय देश परमाणु समझौते के अपने वादों पर अमल नहीं करते तो ईरान परमाणु समझौते की अपनी प्रतिबद्धता पर पुनर्विचार करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०१९ ०९:२२ Asia/Kolkata
  • यूरोप, वादों का उल्लंघन कर रहा है, ईरान पुनर्विचार करेगाः बहराम क़ासिमी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा है कि यदि यूरोपीय देश परमाणु समझौते के अपने वादों पर अमल नहीं करते तो ईरान परमाणु समझौते की अपनी प्रतिबद्धता पर पुनर्विचार करेगा।

उन्होंने रशिया टूडे से बात करते हुए ईरान के साथ आर्थिक सहयोग के लि यूरोपीय संघ के विशेष वित्तीय मैकेनिज़्म के बारे में कहा कि बावजूद इसके कि यूरोप इस वित्तीय सिस्टम को लागू करने में विलंब कर रहा है, ईरान पूरी सद्भावना के साथ बर्ताव कर रहा है।

श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि यूरोपीय संघ और परमाणु समझौते में शामिल अन्य देश यह चाहते हैं कि परमाणु समझौते से अमरीकाके निकलने के बाद ईरान इस समझौते में बाक़ी रहे और एक निर्धारित वित्तीय मैकेनिज़्म के रूप में काम करें ताकि अमरीकी प्रतिबंध प्रभावहीन हो जाएं। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा कि ईरान, तेहरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों के विध्संक प्रभावों को समाप्त करने का प्रयास करेगा और देश में अमरीका की विध्वंसक नीतियों को विफल बनाने की भी क्षमता पायी जाती है। 

उन्होंने कहा कि ईरान की राष्ट्रीय और आर्थिक क्षमताएं इतनी है कि स्वतंत्र देशों की सहायता से अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकता है और इस चरण को शक्ति के साथ पर कर लिया जाएगा। (AK)