ईरान व इराक़ के संबंधों को कोई बिगाड़ नहीं सकता, उप राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72567-ईरान_व_इराक़_के_संबंधों_को_कोई_बिगाड़_नहीं_सकता_उप_राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान व इराक़ के संबंध गहरे हैं और इन मज़बूत संंबंधों का प्रतीक, हर साल सत्तर लाख तीर्थयात्रियों का आना-जाना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०१९ १६:०८ Asia/Kolkata
  • ईरान व इराक़ के संबंधों को कोई बिगाड़ नहीं सकता, उप राष्ट्रपति

इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान व इराक़ के संबंध गहरे हैं और इन मज़बूत संंबंधों का प्रतीक, हर साल सत्तर लाख तीर्थयात्रियों का आना-जाना है।

इस्हाक़ जहागीरी ने इराक़ के विद्युत मंत्री , लुई ख़तीब से भेंट में कहा कि इराक़ की नयी सरकार , इस देश की जनता के संकल्प का परिणाम है और ईश्वर की कृपा  से आतंकवादी संगठन दाइश का इराक़ से पूरी तरह से पतन हो रहा है। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति ने दोनों देशों के संंबंधों में विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा है कि ईरान की सरकार और जनता इराक़ के पुनर्निमाण के चरण में भी एक इराक़ के साथ रहेगा और तेहरान सभी क्षेत्रों में इराक़ के साथ सहयोग में विस्तार पर तत्पर है। 

इस भेंट में इराक़ के विद्युत मंत्री ने भी इस्लामी क्रांति की 40वीं वर्षगांठ पर मुबारकबाद पेश करते हुए , कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में  इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रगति, विश्व स्तर की है। (Q.A.)