ज़ायोनी शासन मध्यपूर्व और विश्व की असली समस्या है, ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72665-ज़ायोनी_शासन_मध्यपूर्व_और_विश्व_की_असली_समस्या_है_ज़रीफ़
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि ज़ायोनी शासन और उसके अतिक्रमण मध्यपूर्व और विश्व मुख्य समस्या है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १२, २०१९ १२:०८ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन मध्यपूर्व और विश्व की असली समस्या है, ज़रीफ़

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि ज़ायोनी शासन और उसके अतिक्रमण मध्यपूर्व और विश्व मुख्य समस्या है।

सोमवार को बेरूत में अपने लेबनानी समकक्ष जिबरान बासील के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा, फ़ेक ख़तरे उत्पन्न करके फ़िलिस्तीन की समस्या को भुलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हमें इसकी अनुमति नहीं देनी चाहिए।

इसी प्रकार, ज़रीफ़ का कहना था कि सीरियाई संकट का समाधान इस देश की जनता द्वारा किया जाना चाहिए और दमिश्क़ सरकार की अनुमति के बिना जिस देश के सैनिक सीरिया में मौजूद हैं, उन्हें तुरंत बाहर निकाला जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, सीरियाई शरणार्थियों की शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक वापसी से इस देश में शांति व्यवस्था की स्थापना में मदद मिलेगी।

लेबनान के विदेश मंत्री बासील का कहना था कि बेरूत, तेहरान के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और वह वॉरसा में आयोजित ईरान विरोधी सम्मेलन में भाग नहीं लेगा। msm