ईरान की सेनाएं आतंकवादी हमले का प्रतिशोध लेकर रहेंगीः ब्रिगेडियर जनरल जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72778-ईरान_की_सेनाएं_आतंकवादी_हमले_का_प्रतिशोध_लेकर_रहेंगीः_ब्रिगेडियर_जनरल_जाफ़री
ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर ने बल देकर कहा है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं सीस्तान व बिलोचिस्तान प्रांत में होने वाले आतंकवादी हमले का प्रतिशोध लेकर रहेंगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०१९ १०:२६ Asia/Kolkata
  • ईरान की सेनाएं आतंकवादी हमले का प्रतिशोध लेकर रहेंगीः ब्रिगेडियर जनरल जाफ़री

ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर ने बल देकर कहा है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं सीस्तान व बिलोचिस्तान प्रांत में होने वाले आतंकवादी हमले का प्रतिशोध लेकर रहेंगी।

ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अली जाफ़री ने सीस्तानी व बिलोचिस्तान प्रांत में आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले जवानों के दफ्न समारोह में कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों से मुकाबले में अपनी ज़िम्मेदारी को स्वीकार नहीं करता है तो ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार क्षेत्र और क्षेत्र से बाहर की खुफिया एजेन्सियों द्वारा संगठित तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करेगी।

उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिका, इस्राईल और क्षेत्र की रुढ़िवादी सरकारों के षडयंत्रों के मुकाबले में कार्यवाही करेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान को आशा है कि पाकिस्तान ईरान के साथ संयुक्त सीमा पर सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के संबंध में गम्भीरता से अपने दायित्वों का निर्वाह करेगा और आतंकवादियों को इस बात की अनुमति नहीं देगा कि वे दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों को अपनी गतिविधियों का केन्द्र बनायें।

उन्होंने कहा कि हालिया अपराध से आतंकवादियों और चुनौतियों से मुकाबले के लिए सिपाहे पासदारान और ईरान के दूसरे सशस्त्र बलों का संकल्प और मज़बूत हुआ है। MM