ईरान ने किया अत्याधुनिक पनडुब्बी का निर्माण
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72840-ईरान_ने_किया_अत्याधुनिक_पनडुब्बी_का_निर्माण
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सुरक्षा के क्षेत्र में एक और क़दम बढ़ाते हुए अत्याधुनिक पनडुब्बी का निर्माण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१९ ११:३२ Asia/Kolkata

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सुरक्षा के क्षेत्र में एक और क़दम बढ़ाते हुए अत्याधुनिक पनडुब्बी का निर्माण किया है।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी की उपस्थिति में ईरान ने "फ़ातेह" नामक सबमेरीन या पनडुब्बी को देश की सशस्त्र सेना में शामिल किया है।   राष्ट्रपति रूहानी ने फ़ातेह नामक पनडुब्बी को नौसेना के हवाले करने वाले कार्यक्रम में कहा कि ईरान की नौसना न केवल देश की जल सीमाओं की सुरक्षा करेगी बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय जल में इस्लामी गणतंत्र ईरान की गौरवपूर्ण उपस्थिति को दर्ज कराते हुए देश के हितों की रक्षा करेगी।  वर्तमान युद्धों में जल क्षेत्रों पर नियंत्रण, महत्वपूर्ण स्ट्रैटेजी में शामिल है।  ईरान की फ़ातेह पनडुब्बी, कई प्रकार की आधुनिक तकनीकों से संपन्न है जैसे इसपर सतह से सतह तक मार करने वाला मिसाइल सिस्टम "तारपीडो" लगा हुआ है।  यह एलक्ट्राॅनिक कम्यूनिकेशन सिस्टम से भी सुसज्जित है।  अत्याधुनिक तकनीक से संपन्न पनडुब्बियों का निर्माण संसार के कुछ गिनेचुने देश ही करते हैं जैसे रूस, अमरीका, चीन तथा जर्मनी।  इस अवसर पर ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर हातमी ने कहा कि फातेह पनडुब्बी पूर्ण रूप से स्वदेशी है जिसे ईरानी विशेषज्ञों ने ही बनाया है।   इससे ईरान की नौसेना को रणनीतिक क्षेत्र में नई शक्ति मिलेगी।   

ईरान की नौसेना फ़ातेह, ग़दीर और बेसत जैसी पनडुब्बियों के संपन्न होने के कारण संसार की सशक्त नौसेनाओं में से एक हो चुकी है।  इस प्रकार की पनडुब्बियां, अपनी स्ट्रैटेजिक विशेषताओं के कारण जहां देश की रक्षा में सक्षम हैं वहीं पर इनमें स्ट्रैटेजिक क्षेत्रों में उपस्थित होने की पूरी योग्यता पाई जाती है।  ईरान की सशस्त्र सेना के बारे में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई कहते हैं कि ईरान की नौसेना देश की सुरक्षा में अग्रिम पक्ति में है और यह आज़ाद जल क्षेत्रों में भी पूर्व की भांति उपस्थित रहेगी।  निःस्नदेह, वर्तमान समय में ईरान की शक्ति क्षेत्रीय शक्ति में परिवर्तित होती जा रही है।  जैसाकि राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि इस समय ईरान और उसके मित्र देश, एक-दूसरे के साथ मिलकर क्षेत्रीय रक्षा शक्ति के रूप में मौजूद हैं।  एसे में क्षेत्र से बाहर वालों और अतिक्रमणकारियों की क्षेत्र में कोई आवश्यकता नहीं है।