शुक्रवार से ईरान आरंभ करेगा सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72940-शुक्रवार_से_ईरान_आरंभ_करेगा_सैन्य_अभ्यास
ईरान की नौसेना शुक्रवार 22 फ़रवरी से "विलायत-97" नामक सैन्य अभ्यास आरंभ करने जा रही है।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
Feb २१, २०१९ ११:३० Asia/Kolkata
  • शुक्रवार से ईरान आरंभ करेगा सैन्य अभ्यास

ईरान की नौसेना शुक्रवार 22 फ़रवरी से "विलायत-97" नामक सैन्य अभ्यास आरंभ करने जा रही है।

ईरान की नौसेना के कमांडर एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी ने गुरूवार को बंदरअब्बास में कहा कि "विलायत-97" नामक सैन्य अभ्यास शुक्रवार से आरंभ होगा जो तीन दिनों तक चलेगा।  उन्होंने बताया कि यह सैन्य अभ्यास ईरान के दक्षिणी प्रांत हुरमुज़गान के जास्क नगर के तटीय क्षेत्र से आंरभ होगा।  एडमिरल ख़ानज़ादी ने कहा कि शुक्रवार से आंरभ होने वाला सैन्य अभ्यास "विलायत-97" चार चरणों में आयोजित किया जाएगा जिसमें हर प्रकार के उपकरण प्रयोग किये जाएंगे।  उन्होंने कहा कि "विलायत-97" नामक सैन्य अभ्यास में डेस्ट्रायर, फ़ातेह पनडुब्बी तथा पनडुब्बी से मिसाइल दाग़ने वाला सिस्टम भी प्रयोग किया जाएगा।