हमले की आड़ में कश्मीरियों को किया जा रहा है बदनाम
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72945-हमले_की_आड़_में_कश्मीरियों_को_किया_जा_रहा_है_बदनाम
उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि एक षडयंत्र के अन्तर्गत पूरी कश्मीरी क़ौम को बदनाम किया जा रहा है।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
Feb २१, २०१९ १३:१३ Asia/Kolkata
  • हमले की आड़ में कश्मीरियों को किया जा रहा है बदनाम

उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि एक षडयंत्र के अन्तर्गत पूरी कश्मीरी क़ौम को बदनाम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के चालीस जवानों की मौत के बाद देशभर में कश्मीरियों को निशाना बनाया जा रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू व कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के अन्तर्गत कश्मीरियों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरियों को सुनियोजित ढंग से निशाना बनाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि हमारे जो बच्चे-बच्चियां कश्मीर के बाहर के विश्वविद्यालयों में पढ़ने गए हैं उन्हें हमलों का निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे वे बच्चे जो विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं उनका राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है वे सिर्फ शिक्षा चाहते हैं।  उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरी छात्रों पर हो रहे हमलों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से कोई निंदा नहीं की गई।  उन्होंने कहा कि अगर वह व्यस्त हैं तो गृहमंत्री तो कुछ कह सकते थे।

उल्लेखनीय है कि भारत के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कश्मीरी छात्रों पर हमले किये गए।