ईरान में “विलायत 97” सैन्य अभ्यास जारी, क्रूज़ मिसाइलों की हुई बारिश
ईरान में जारी “विलायत 97” नौसेना के सैन्य अभ्यास के प्रवक्ता का कहना है कि इस सैन्य अभ्यास के दूसरे दिन “क़ादिर” और “क़दीर” नामक क्रूज़ मिसाइलों ने अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान में जारी “विलायत 97” नामक देश की नौसेना के सबसे बड़े सैन्य अभ्यास के प्रवक्ता “हमज़ा अली कावियानी” ने शनिवार की सुबह पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि ज़मीन से समुद्र में मार करने वाली क़ादिर नामक क्रूज़ मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को भेदा। अली कावियानी ने बताया कि क़ादिर मिसाइल 250 और क़दीर मिसाइल 300 किलोमीटर तक ज़मनी से समुद्र में मार करने की क्षमती रखती हैं।
उल्लेखनीय है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना का सबसे बड़े समुद्री सैन्य अभ्यास “विलायत 97” शुक्रवार से ओमान सागर में आरंभ हुआ है। इस तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास में ईरानी नौसेना की ओर से 20 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए भरपूर शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है।
ज्ञात रहे कि इस सबसे बड़े समुद्री सैन्य अभ्यास की सबसे मुख्य बात यह है कि “विलायत 97” का ख़ुफ़िया कोड इस बार “या ज़हरा (स)” रखा गया है। इस सैन्य अभ्यास में बहुत बड़ी संख्या में “नौसेना वायु रक्षा प्रणाली”, “लड़ाकू विमान”, “पनडुब्बियां” और आधुनिकतम “युद्धक नौकाएं” शामिल की गईं हैं। (RZ)