ईरान पर बढ़ाया जा रहा दबाव निंदनीयः तुर्की
Feb २८, २०१९ ०७:५० Asia/Kolkata
तुर्की के विदेशमंत्री ने ईरान पर बढ़ाए जा रहे दबाव की कड़ी आलोचना की है।
मौलूद चावूश ओग़लू ने कहा है कि वर्तमान कठिन परिस्थितियों में हम ईरान के साथ हैं। अंकारा में बुधवार को एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए तुर्की के विदेशमंत्री ने कहा कि वर्चस्ववादियों की एकपक्षीय नीति विफल सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी क्षमताओं और मित्र पड़ोसी देशों की सहायता से वर्तमान स्थिति से बाहर निकल आएगा।
तुर्की के विदेशमंत्री ने इसी के साथ सीरिया संकट के समाधान में ईरान, रूस और तुर्की के सकारात्मक सहयोग की ओर संकेत करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह एक सफल सहयोग था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में भी यह सहकारिता प्रभावी रही।
टैग्स