ईरान - आर्मेनिया के सबंध, वरिष्ठ नेता की नज़र में
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i73141-ईरान_आर्मेनिया_के_सबंध_वरिष्ठ_नेता_की_नज़र_में
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने अमरीका को दुनियाभर में मतभेद और दंगा फ़साद तथा युद्ध की आग भड़काने का कारक क़रार दिया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Feb २८, २०१९ १२:३३ Asia/Kolkata

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने अमरीका को दुनियाभर में मतभेद और दंगा फ़साद तथा युद्ध की आग भड़काने का कारक क़रार दिया है।

आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशीनयान से भेंट में वरिष्ठ नेता ने कहा कि अमरीका के इरादे के विपरीत ईरान और आर्मीनिया के संबंध दिन प्रतिदिन मज़बूत और सुदृढ़ होते जा रहे हैं।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने एक बार फिर कहा कि अमरीका एक अविश्वसनीय देश है और वह दुनियाभर में दंगे फ़साद, मतभेद फैलाने और युद्ध की आग भड़काने की फ़िक्र में रहता है। आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने कहा कि ईरान और आर्मीनिया के बीच आरंभ से ही अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और इस्लामी शिक्षाओं की रोशनी में ईरान स्वयं को पड़ोसियों के साथ सद्भावना का प्रतिबद्ध समझता है और अमरीकी अधिकारी इस प्रकार के मानवीय संबंधों को समझने से परे हैं।

आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशीनयान ने इस अवसर पर कहा कि उनका देश ईरान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही में कदापि शामिल नहीं होगा।

ईरान और आर्मीनिया के बीच विभिन्न प्रकार के सहयोग, अपार और संयुक्त संभावनाओं की वजह से दोनों देश सहयोग विस्तार के मार्ग पर डटे हुए हैं यहां तक कि अमरीका सहित कुछ देशों के उल्लंघन भी इस मार्ग में रुकावट नहीं पैदा कर सके।

अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के साथ आर्थिक सहयोग विस्तार के समर्थन में अर्मीनिया की सरकार के दृष्टिकोण ने दोनों देशों को संबंधों के नये चरण में प्रविष्ट कर दिया है और इसका सबूत तेहरान दौरे पर आए आर्मीनिया के प्रधानमंत्री की यात्रा के समय दोनों देशों के बीच होने वाले दो महत्वपूर्ण समझौतों में देखा जा सकता है।

ऊर्जा, पर्टयन और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में ईरान और आर्मीनिया के बीच सहयोग में विस्तार की अपार संभावनाओं तथा पड़ोसी होने के नाते दोनों देश एक दूसरे के लिए विश्वनीय भागीदार बन गये हैं। (AK)