इराक़ में शांति और स्थिरता पूरे क्षेत्र के हित मेंः रूहानी
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि इराक़ में शांति और स्थिरता पूरे क्षेत्र के हित में है।
डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि आतंकवाद के कारण ईरान और इराक़ ने बहुत सी समस्याओं का सामना किया है।
ईरान के राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ने सोमवार को इराक़ की राजधानाी बग़दाद में इराकी राष्ट्रपति बरहम सालेह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इराक़ में स्थिरता, ईरान के निकट विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि स्थिर इराक़, क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी और इराक़ी राष्ट्रों के संबन्ध हज़ारों वर्ष पुराने हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान इन संबन्धों को अधिक से अधिक प्रगाढ़ करने का इच्छुक है।
इस संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने दाइश विरोधी अभियान में ईरान की ओर से इराक़ के समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान तथा इराक़ के संबन्ध पूरे क्षेत्र के हित में हैं।
ज्ञात रहे कि ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी एक उच्च स्तरीय शिष्टमण्डल के साथ सोमवार को बग़दाद पहुंचे।