राष्ट्रपति रूहानी का बग़दाद में व्यस्त दिन, कई मुलाक़ातें, महत्वपूर्ण फ़ैसले
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i73524-राष्ट्रपति_रूहानी_का_बग़दाद_में_व्यस्त_दिन_कई_मुलाक़ातें_महत्वपूर्ण_फ़ैसले
इराक़ की तीन दिवसीय यात्रा पर गए इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का मंगलवार का दिन भी बहुत व्यस्त गुज़रा और इराक़ी नेताओं और अधिकारियों से उनकी मुलाक़ातों की सिलसिला जारी रहा।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १२, २०१९ १६:५७ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानी का बग़दाद में व्यस्त दिन, कई मुलाक़ातें, महत्वपूर्ण फ़ैसले

इराक़ की तीन दिवसीय यात्रा पर गए इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का मंगलवार का दिन भी बहुत व्यस्त गुज़रा और इराक़ी नेताओं और अधिकारियों से उनकी मुलाक़ातों की सिलसिला जारी रहा।  

डाक्टर हसन रूहानी की मुलाक़ात हिकमत गठबंधन के नेता सैयद अम्मार हकी से हुई जिसमें डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि हमारे इलाक़े में विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ रहा है हमें भरपूर प्रयास करना चाहिए कि दोनों देशों की जनता के प्रति हमारी जो ज़िम्मेदारियां हैं उन पर अमल कर सकें।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान और इराक़ इलाक़े में प्रभावी भूमिका रखते हैं हमें दोनों देशों की जनता के लक्ष्यों और उमंगों के अनुसार योजनाबंदी और काम करना चाहिए।

सैयद अम्मार हकीम ने कहा कि आज इराक़ बड़ी चुनौतियों से गुज़र चुका है और अब विकास के चरण में ईरान और इराक़ का सहयोग पहल से अधिक प्रभावी साबित होगा।

राष्ट्रपति रूहानी की मुलाक़ात स्टेट आफ़ ला नामक एलायंस के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी से भी हुई। इस मुलाक़ात में डाक्ट रूहानी ने कहा कि इराक़ के सभी नेता और अधिकारी ईरान इराक़ संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

नूरी मालेकी ने कहा कि व्यापारिक, आर्थिक, निवेश, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग सहित अनेक क्षेत्रों में दोनों देश अपने संबंधों को विस्तार दे सकते हैं।

इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी से भी डाक्टर हसन रूहानी की मुलाक़ात हुई। इस मुलाक़ात में डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि दोनों देशों के राजनैतिक दलों, युनिवर्स्टियों तथा अनेक संस्थाओं के बीच सहयोग महत्पूर्ण है। इस मुलाक़ात में हैदर अलएबादी ने कहा कि दोनों देशों के स्ट्रैटेजिक संबंधों में कोई भी ताक़त रुकावट पैदा नहीं कर सकती।

डाक्टर हसन रूहानी ने बग़दाद में बुद्धिजीवियों को भी संबोधित किया। डाक्टर रूहानी ने कहा कि इराक़ के अधकारियों से अनेक मुद्दों पर हमारी बहुत विस्तृत बातचीत हुई है और सदभावना के साथ बहुत अच्छे फ़ैसले किए गए हैं।