ईरान की मिसाइल क्षमता बड़ी सफलताओं की प्रतीक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i73997-ईरान_की_मिसाइल_क्षमता_बड़ी_सफलताओं_की_प्रतीक
ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि मिसाइली क्षमता ईरान के सशस्त्र बलों की बड़ी सफलताओं का प्रतीक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३०, २०१९ ०९:३० Asia/Kolkata
  • ईरान की मिसाइल क्षमता बड़ी सफलताओं की प्रतीक

ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि मिसाइली क्षमता ईरान के सशस्त्र बलों की बड़ी सफलताओं का प्रतीक है।

आईआरजीसी के एरोनाटिकल विभाग के कमांडर जनरल अमीर अली हाजी ज़ादे ने कहा कि अलग अलग रक्षा विभागों में ईरान की सफलताएं साबित करती हैं कि ईरान के रक्षा उद्योग में कितनी क्षमताएं मौजूद हैं।

जनरल हाजीज़ादे ने रक्षा के क्षेत्र में ईरान की सफलताओं के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न रक्षा क्षेत्रों विशेष रूप से मिसाइल और ड्रोन विमान के निर्माण में मिलने वाली कामयाबियां कारण बनी है कि हम रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह आत्म निर्भर हो जाएं और यह ईरान के लिए बहुत बड़ी सफलता है।

जनरल हाजीज़ादे ने कहा कि हमने रक्षा सफलताएं बहुत कम बजट ख़र्च करके हासिल की हैं जबकि इनकी उपयोगिताएं बहुत अधिक हैं।