वर्तमान समय में तेल के बाज़ार में अस्थिरताः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74054-वर्तमान_समय_में_तेल_के_बाज़ार_में_अस्थिरताः_ईरान
बीज़न नामदार ज़ंगने का कहना है कि इस समय तेल के बाज़ार में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०१, २०१९ १४:०१ Asia/Kolkata
  • वर्तमान समय में तेल के बाज़ार में अस्थिरताः ईरान

बीज़न नामदार ज़ंगने का कहना है कि इस समय तेल के बाज़ार में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने सोमवार को माॅस्को पहुंचकर कहा कि रूस, संसार में तेल उत्पादन करने वाला एक बड़ा देश है।  उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ईरान अपने मित्र रूस के साथ तेल के बारे में विचार-विमर्श करेगा।  नामदार ज़ंगने ने स्पष्ट किया कि अमरीका सदैव ही तेल के बड़े निर्यातकों पर प्रतिबंध लगा रहा है।  उन्होंने ईरान तथा वेनेज़ुएला पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा लीबिया और नाइजीरिया जैसे तेल पैदा करने वाले देश भी अमरीकी कार्यवाहियों से बहुत परेशान हैं।  ईरान के पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार इसीलिए तेहरान तथा माॅस्को के बीच वार्ता में तेल बाज़ार की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।