ईरान-रूस की मीडिया में पश्चिम के एकाधिकार को तोड़ने की कोशिश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74156-ईरान_रूस_की_मीडिया_में_पश्चिम_के_एकाधिकार_को_तोड़ने_की_कोशिश
ईरान की रेडियो व टीवी संस्था आईआरआईबी की विदेश सेवा के प्रमुख पैमान जिबिल्ली ने कहा है कि तेहरान-मॉस्को एक दूसरे से सहकारिता करके पश्चिम के एकाधिकार का मुकाबला कर सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०१९ १५:४९ Asia/Kolkata
  • ईरान-रूस की मीडिया में पश्चिम के एकाधिकार को तोड़ने की कोशिश

ईरान की रेडियो व टीवी संस्था आईआरआईबी की विदेश सेवा के प्रमुख पैमान जिबिल्ली ने कहा है कि तेहरान-मॉस्को एक दूसरे से सहकारिता करके पश्चिम के एकाधिकार का मुकाबला कर सकते हैं।

ईरान की रेडियो व टीवी संस्था आईआरआईबी की विदेश सेवा के प्रमुख पैमान जिबिल्ली आजकल रूस के दौरे पर हैं। मॉस्को में उन्होंने रूसी संचार माध्यमों के अधिकारियों से भेंटवार्ता की है।

उन्होंने रशिया टूडे के प्रबंधक निदेशक से भेंट में रूसी और ईरानी संचार माध्यमों के मध्य सहकारिता में विस्तार को पश्चिमी संचार माध्यमों के वर्चस्व की समाप्ति की दिशा में प्रभावी कदम बताया।

जिबिल्ली ने इस भेंटवार्ता में ईरान की विदेश सेवा के फेसबुक और ट्वीटर एकाउंट को बंद किये जाने की ओर संकेत के साथ बल देकर कहा कि इसी प्रकार की कार्यवाही रूसी संचार माध्यमों के विरुद्ध भी की गयी है और तेहरान- मॉस्को एक दूसरे से सहकारिता को मज़बूत करके इस प्रकार की कार्यवाहियों का मुकाबला कर सकते हैं।

रशियाटूडे के प्रबंधक निदेशक ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में अमेरिका और यूरोप के दोहरे मापदंड की आलोचना करते हुए कहा कि रूसी संचार माध्यमों से संबंधित सोशल साइटों को बंद करना रशिया टूडे की गतिविधियों को रोकने हेतु पश्चिम की कार्यवाहियों का एक भाग है।

ग़ौरतलब है कि पश्चिमी संचार माध्यम अपने लक्ष्यों को साधने के लिए ध्यान योग्य खबरों और तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं, ऐसी स्थिति में पश्चिमी संचार माध्यमों के एकाधिकार का मुकाबला करने के लिए ईरानी और रूसी संचार माध्यमों के मध्य एक आवश्यकता बन गयी है।(MAQ/N)