इराक़, स्वंय सेवी बलों ने कई दाइशी आतंकवादियों को मार गिराया
Apr ०९, २०१९ १८:२२ Asia/Kolkata
इराक़ के स्वंय सेवी बल ने अपने ताज़ा अभियान में सऊदी अरब की सीमा पर स्थित अलंअबार प्रान्त के पश्चिम में दाइश के कई आतंकवादियों को मार गिराया है।
इराक़ी स्वंय सेवी बल के जवानों ने दाइश के कई आतंकवादियों को पश्चिमी अलअंबार के हदीसा क्षेत्र में मार गिराया।
इसी प्रकार अलअबंबार में ही एक आतंकवादी आत्मघाती आक्रमणकारी को , हमले से हमले ही स्वंय सेवी बल के जवानों ने मार गिराया।
इराक़ में स्वंय सेवी बल, इस देश की सेना के साथ मिल कर दाइश के बचे खुचे आतंकियों का सफाया कर रहे हैं।
अमरीका और कई अरब सरकारें, इराक़ के स्वंय सेवी बल के खिलाफ साज़िशें रचने में व्यस्त हैं। (Q.A.)
टैग्स