ईरान की सक्रिय कूटनीति, विभिन्न मुद्दों पर संरा से विदेशमंत्री की चर्चा
इराक़ के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रतिनिधि ने सोमवार को तेहरान में ईरान के विदेशमंत्री से मुलाक़ात की।
ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और इराक़ के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की प्रतिनिधि जेनीन हेन्स के बीच होने वाली मुलाक़ात में इराक़ के हालात, दाइश सहित विभिन्न आतंकवादी गुटों, ईरान के इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के विरुद्ध अमरीका का शत्रुतापूर्ण रवैया और ईरान के विरुद्ध क्षेत्र के कुछ देशों की भड़काऊ कार्यवाहियों के बारे में विचार विमर्श किया गया।
अमरीकी सरकार ने 8 अप्रैल 2019 को ईरान विरोधी कार्यवाहियां और आतंकवादी गुटों के विरुद्ध सक्रिय सुरक्षा बलों पर दबाव बढ़ाने का क्रम जारी रखते हुए कि जिन्होंने क्षेत्र में वाशिंग्टन के शर्मनाक लक्ष्यों को विफल बनाया है,आईआरजीसी का नाम उन गुटों की सूची में शामिल कर दिया है जिसे अमरीका आतंकवादी गुटों की सूची क़रार देता है।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी अमरीका की इस कार्यवाही के जवाब में पश्चिमी एशिया में तैनात अमरीकी सैनिकों और उनकी समस्त ईकाईयों को आतंकवादी घोषित कर दिया है। (AK)