अमरीकी एडवेंचर को रोकने के लिए विश्व समुदाय आगे आए, ईरानी विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने विश्व की सरकारों से मांग की है कि वह ईरान के क्रांति संरक्षक बल का नाम अमरीका द्वारा आतंकवादी संगठनों की सूचि में डाले जाने के खिलाफ, सैद्धान्तिक, सही और कानून पर आधारित रुख अपनाएं।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ ने बुधवार को विश्व के विभिन्न देशों के विदेशमंत्रियों के नाम अपने पत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के सदस्य एक देश की औपचारिक सेना के एक भाग को आतंकवादी घोषित करने की परंपरा के खतरनाक क़ानूनी और राजनीतिक परिणाम का उल्लेख किया और कहा कि यह क़दम, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए बहुत बड़ा खतरा है।
विदेशमंत्री ने कहा कि आईआरजीसी को आतंकवादियों की सूचि में दर्ज करने से अमरीका का उद्देश्य, ईरान व अमरीका के मध्य तनाव को चरम तक पहुंचाना और शांतिपूर्ण समाधान के सभी मार्गों को बंद करना है ताकि सीधे टकराव के अलावा कोई और रास्ता न बचे।
विदेशमंत्री ने इसी प्रकार ईरान व अलक़ाएदा के मध्य संबधं के अमरीका के निराधारा व हास्यास्पद दावे की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह क़दम भी, पश्चिमी एशिया में अमरीका के नये रोमांच के लिए जनमत को तैयार करने के उद्देश्य से उठाया गया है ताकि इस प्रकार से अमरीकी सरकार को किसी देश के खिलाफ सैन्य शक्ति के प्रयोग की अनुमति मिल जाए।
विदेशमंत्री ने आतंकवाद के विरुद्ध आईआरजीसी के संघर्ष व बलिदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि आईआरजीसी के खिलाफ अमरीकी क़दम की ओर से ईरान, चेतावनी दे रहा है। (Q.A.)