ईरान में सेना दिवस, पूरे देश में सैन्य जवानों ने की परेड
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74499-ईरान_में_सेना_दिवस_पूरे_देश_में_सैन्य_जवानों_ने_की_परेड
इस्लामी गणतंत्र ईरान में आज सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न नगरों में सेना की टुकड़ियों ने परेड की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०१९ ०६:५९ Asia/Kolkata
  • ईरान में सेना दिवस, पूरे देश में सैन्य जवानों ने की परेड

इस्लामी गणतंत्र ईरान में आज सेना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न नगरों में सेना की टुकड़ियों ने परेड की।

तेहरान में सेना और आईआरजीसी की सैन्य टुकड़ियों ने, इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक, इमाम खुमैनी के मज़ार के पास, राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी की उपस्थिति में परेड किया। 

 

सैन्य टुकड़ियों के परेड के साथ ही ईरान में बने स्वदेशी युद्धक विमान, कौसर ने सफलतापूर्व उड़ान भरी। 

इस साल पहली बार सेना दिवस पर ईरान में बने युद्धक विमान को परेड में शामिल किया गया। 

 

ईरान में हर साल 18 अप्रैल को सेना दिवस मनाया जाता है। 

ईरानी सेना के विरुद्ध विभिन्न षडयंत्रों के दौरान, इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक इमाम खुमैनी ने 18 अप्रैल को सैना दिवस घोषित किया था। (Q.A.)