आईआरजीसी को आतंकवादी कहना, अमरीका की धूर्तता, राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने इस्लामी क्रांति संरक्षक बल, आईआरजीसी को आतंकवादी घोषित करने के अमरीकी क़दम को अत्याधिक गलत क़दम बताया और कहा कि आईआरजीसी और सशस्त्र सेना का अपमान, पूरे ईरानी राष्ट्र का अपमान है।
राष्ट्रपति रूहानी ने तेहरान में सेना दिवस के अवसर पर होने वाली परेड में अपने भाषण में कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन, क्षेत्र में स्थिरता, शांति, एकता, भाईचारा और संसाधनों की रक्षा नहीं चाहते।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि गत 18 वर्षों के दौरान, अफगानिस्तान, इराक़, सीरिया, से लेकर लेबनान व यमन तक क्षेत्र में अमरीकी सैन्य हस्तक्षेप का परिणाम क्षेत्र की जनता के दुर्भाग्य और विनाश के अलावा कुछ नहीं हुआ है।
राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका, क्षेत्र में उसके एजेन्ट और ज़ायोनी शासन, यह सोच भी नहीं सकते थे कि क्षेत्रीय राष्ट्र, उनके सभी एजेन्टों को जो आतंकवादियों के रूप में थे, मध्य पूर्व में इस प्रकार से कमज़ोर कर देंगे और उसके उनके द्वारा अवैध रुप से हड़पे गये क्षेत्रों से बाहर खदेड़ देंगे।
राष्ट्रपति रूहानी ने बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए, क्षेत्रीय देशों में स्थिरता, शांति और स्वाधीनता तथा आतंकवादियों का अंत अत्याधिक महत्वपूर्ण है। (Q.A.)