पाकिस्तान और ईरान के संबन्ध विशेष महत्व के स्वामीः इमरान ख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74520-पाकिस्तान_और_ईरान_के_संबन्ध_विशेष_महत्व_के_स्वामीः_इमरान_ख़ान
इमरान ख़ान ने पाकिस्तान और ईरान के संबन्धों के महत्व पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०१९ १६:११ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान और ईरान के संबन्ध विशेष महत्व के स्वामीः इमरान ख़ान

इमरान ख़ान ने पाकिस्तान और ईरान के संबन्धों के महत्व पर बल दिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गुरूवार को इस्लामाबाद में ईरान के राजदूत के साथ भेंट में कहा है कि उनका देश ईरान के साथ संबन्धों को विशेष महत्व देता है।  उन्होंने मेहदी हुनर दोस्त के साथ भेंट में ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी की ओर से ईरान यात्रा के निमंत्रण का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान, अपने पड़ोसी देशों विशेषकर इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों का इच्छुक है और दोनो देशों के बीच बहुत सी समानताएं पाई जाती हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अपनी आगामी ईरान यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए इस्लामाबाद और तेहरान के बीच संबन्धों को अधिक से अधिक मज़बूत करने की बात कही।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार कत घोषणा की थी कि ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के आधिकारिक निमंत्रण पर प्रधानमंत्री इमरान ख़ान 21 अप्रैल को ईरान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।  पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान ख़ान की यहा पहली ईरान की यात्रा है।