मास्को सुरक्षा सम्मेलनः ईरानी रक्षा मंत्री रूस पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74637-मास्को_सुरक्षा_सम्मेलनः_ईरानी_रक्षा_मंत्री_रूस_पहुंचे
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री जनरल अमीर हातेमी मास्को सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रूस की राजधानी मास्को पहुंचे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २३, २०१९ ०८:५२ Asia/Kolkata
  • मास्को सुरक्षा सम्मेलनः ईरानी रक्षा मंत्री रूस पहुंचे

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री जनरल अमीर हातेमी मास्को सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रूस की राजधानी मास्को पहुंचे हैं।

रक्षा मंत्री अमीर हातेमी का रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मास्को एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

आठवां मास्को सुरक्षा सम्मेलन 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित होगा जिसमें पश्चिमी एशिया के विषयों और सीरिया संकट पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।

एशिया, अफ़्रीक़ा और लैटिन अमेरिका में रक्षा सहयोग का विस्तार भी सुरक्षा सम्मेलन के एजेंडे में शामिल है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान कई साल से मास्को सुरक्षा सम्मेलन में रक्षा मंत्री के स्तर पर भाग लेता आ रहा है।