मास्को सुरक्षा सम्मेलनः ईरानी रक्षा मंत्री रूस पहुंचे
Apr २३, २०१९ ०८:५२ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री जनरल अमीर हातेमी मास्को सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रूस की राजधानी मास्को पहुंचे हैं।
रक्षा मंत्री अमीर हातेमी का रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मास्को एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
आठवां मास्को सुरक्षा सम्मेलन 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित होगा जिसमें पश्चिमी एशिया के विषयों और सीरिया संकट पर मुख्य रूप से चर्चा होगी।
एशिया, अफ़्रीक़ा और लैटिन अमेरिका में रक्षा सहयोग का विस्तार भी सुरक्षा सम्मेलन के एजेंडे में शामिल है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान कई साल से मास्को सुरक्षा सम्मेलन में रक्षा मंत्री के स्तर पर भाग लेता आ रहा है।
टैग्स