इमाम ख़ुमैनी (रह) के मज़ार पर पहुंचे इमरान ख़ान, दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी (रह) के मज़ार पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के दौरे पर आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ समोवार देर रात इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी (रह) के मज़ार पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मज़ार पर फूल चढ़ाया, फ़ातेहा पढ़ी और इमाम ख़ुमैनी (रह) को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर इमाम ख़ुमैनी के पोते एवं मज़ार के मुतवल्ली सैयद हसन ख़ुमैनी और ईरान के संचार एवं शहरी विकास मंत्री मोहम्मद सलामी इमरान ख़ान के साथ मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अपने दो दिवसीय ईरान दौरे का आरंभ रविवार को पवित्र शहर मशहद से किया था। उन्होंने पवित्र शहर मशहद में मौजूद इमाम रज़ा (अ) के रौज़े पर पहुंचकर ज़ियारत की थी और उसके बाद इमाम रज़ा (अ) के रौज़े के मुतवल्ली और मशहद के गवर्नर से मुलाक़ात की थी। इसके बाद इमरान ख़ान अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे थे जहां उन्होंने इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई से मुलाक़ात की थी और साथ ही राष्ट्रपति डॉकटर हसन रूहानी के साथ द्वीपक्षीय संबंधों में विस्तार को लेकर वार्ता की थी और दोनों देशों के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता भी की थी। (RZ)