ईरान, तेल निर्यात जारी रखेगा, विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से मुलाक़ात के बाद न्यूयार्क में पत्रकारों से एक वार्ता में अमरीका की मनमानी के विरुद्ध विश्व समुदाय की प्रतिक्रिया की मांग की और कहा कि ईरान अपने तेल का निर्यात जारी रखेगा।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरानी राष्ट्र किसी भी दशा में अमरीकी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है कहा कि अमरीकी, दबाव डाल कर ईरान के साथ समझौता नहीं कर सकते।
विदेशमंत्री ने जेसीपीओए से अमरीका के गैर कानूनी तौर पर निकलने का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका ने केवल सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन किया है बल्कि अन्य देशों से भी इस प्रस्ताव के उल्लंघन की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि कुछ लोग खुल कर धमकी दे रहे हैं कि यदि क़ानून का पालन किया तो उसकी सज़ा दी जाएगी।
अमरीकी सरकार ने गत सोमवार को, घोषणा की है कि वह ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध से कुछ देशों को प्राप्त छूट की अवधि नहीं बढ़ाएगी।
अमरीकी विदेशमंत्री ने दावा किया कि छूट को समाप्त करने का उद्देश्य, ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचाना है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जेसीपीओए से निकलने के बाद कहा था कि, ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लागू होने से पहले ही अमरीका, ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचा देगा किंतु अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली। (Q.A.)