अमरीका ने आईआरजीसी के खिलाफ प्रतिबंध में दी छूट!
अमरीकी सरकार ने ईरान के क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के खिलाफ प्रतिबंधों से कुछ कंपनियों और संस्थाओं को छूट दी है।
अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने इस छूट की औपचारिक रूप से घोषणा की है।
इस छूट के अनुसार विभिन्न देशों के अधिकारी, संस्थाएं और कंपनियां जो आईआरजीसी के साथ संबंध रखती हैं उन्हें अमरीका यात्रा पर प्रतिबंध से छूट होगी।
इस छूट को अमरीकी सरकार के फेडरल रजिस्टर में दर्ज किया गया है।
माइक पोम्पियो ने कहा कि यह छूट, अमरीका के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए दी गयी है।
याद रहे अमरीकी सरकार ने एक गैर क़ानूनी क़दम उठाते हुए ईरान के क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी को आतंकवादियों की सूचि में दर्ज कर दिया है जिस पर पूरी दुनिया में नकारात्मक प्रतिक्रिया प्रकट की गयी है।
अमरीकी विदेमशंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमरीका ने इस्राईल की वजह से आईआरजीसी को आतंकवादियों की सूचि में शामिल किया है।
याद रहे अमरीका और इस्राईल द्वारा समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष में आईआरजीसी की मुख्य भूमिका है।
आईआरजीसी, इराक़ और सीरिया की सरकारों द्वारा औपचारिक अपील के बाद आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में, इन देशों के साथ सलाह के स्तर पर सहयोग करता है जिससे अमरीका और इस्राईल के हित खतरे में पड़ गये हैं।(Q.A.)