स्वतंत्र नीति के कारण अमेरिकी हमले का निशाना बने हैं" अमीर हातेमी
ईरान के प्रतिरक्षा मंत्री ने कहा है कि तेहरान-मॉस्को स्वतंत्र रूप से भूमिका निभाने के कारण अमेरिकी हमले का निशाना बने हैं।
ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने गुरूवार को रशिया टूडे से बातचीत में स्पष्ट किया कि ईरान और रूस अमेरिका की ज़ोरज़बरदस्ती की नीति के मुकाबले में स्वतंत्र ढंग से क्षेत्र की शांति व सुरक्षा का समर्थन कर रहे हैं जिसके कारण वे अमेरिकी हमलों का निशाना बने हैं।
उन्होंने कहा कि ईरान और रूस को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा उत्पन्न की गयी समस्याओं का सामना है परंतु पूरे विश्व को एक प्रकार से इस समस्या का सामना है।
ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने इसी प्रकार इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के खिलाफ वाशिंग्टन की कार्यवाहियों के बारे में कहा कि सिपाहे पासदारान एक जनसंगठन है और ईरान तथा क्षेत्र में आतंकवाद से मुकाबला करने में उसका अतीत सराहनीय है।
उन्होंने क्षेत्र में अमेरिकी अपराधों विशेषकर ईरान के यात्री विमान को मार गिराये जाने की ओर संकेत किया और कहा कि सिपाहे पासदारान के खिलाफ अमेरिका की कार्यवाही से ईरान और सिपाहे पासदारान की स्ट्रैटेजी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
ब्रिगेडियर अमीर हातेमी ने कहा कि अमेरिकी धमकी देते हैं कि हर विकल्प मेज़ पर है। उन्होंने कहा कि ईरान अच्छी तरह जानता है कि उसके राष्ट्रीय हित क्या हैं। MM