ईरान से कच्चे तेल का आयात आगे भी जारी रहेगाः भारत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74853-ईरान_से_कच्चे_तेल_का_आयात_आगे_भी_जारी_रहेगाः_भारत
भारत की विदेशमंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ तेल की ख़रीदारी जारी रखने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ३०, २०१९ ०९:०९ Asia/Kolkata
  • ईरान से कच्चे तेल का आयात आगे भी जारी रहेगाः भारत

भारत की विदेशमंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ तेल की ख़रीदारी जारी रखने पर बल दिया है।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार भारत की विदेशमंत्री सुष्मा स्वराज ने अमरीका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो से टेलिफोनी वार्ता में कहा कि नई दिल्ली को अपनी आवश्यकता के तेल के आयात की अनुमति होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि भारत को उस छूट में शामिल किया जाए जिसके आधार पर वह ईरान से तेल आयात जारी रख सके।  इससे पहले दक्षिणी कोरिया की ओर से भी एक बयान जारी करके कहा गया है कि वह ईरान के साथ तेल आयात जारी रखेगा।