ईरान से कच्चे तेल का आयात आगे भी जारी रहेगाः भारत
Apr ३०, २०१९ ०९:०९ Asia/Kolkata
भारत की विदेशमंत्री ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ तेल की ख़रीदारी जारी रखने पर बल दिया है।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार भारत की विदेशमंत्री सुष्मा स्वराज ने अमरीका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो से टेलिफोनी वार्ता में कहा कि नई दिल्ली को अपनी आवश्यकता के तेल के आयात की अनुमति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को उस छूट में शामिल किया जाए जिसके आधार पर वह ईरान से तेल आयात जारी रख सके। इससे पहले दक्षिणी कोरिया की ओर से भी एक बयान जारी करके कहा गया है कि वह ईरान के साथ तेल आयात जारी रखेगा।
टैग्स