ईरान से व्यापारिक लेनदेन की तैयारी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74861-ईरान_से_व्यापारिक_लेनदेन_की_तैयारी
मई वर्ष 2018 में परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के दृष्टिगत यूरोप ने अमरीकी प्रतिबंधों के प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से मैकेनिज़्म बनाने पर केन्द्रित परमाणु समझौते में ईरान को बाक़ी रखने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने पर बल दिया है। इन्हीं युक्तियों में एक से ईरान और यूरोप के बीच विशेष वित्तीय सिस्टम इन्सटैक्स भी है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Apr ३०, २०१९ ११:५८ Asia/Kolkata

मई वर्ष 2018 में परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के दृष्टिगत यूरोप ने अमरीकी प्रतिबंधों के प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से मैकेनिज़्म बनाने पर केन्द्रित परमाणु समझौते में ईरान को बाक़ी रखने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने पर बल दिया है। इन्हीं युक्तियों में एक से ईरान और यूरोप के बीच विशेष वित्तीय सिस्टम इन्सटैक्स भी है।

इसी परिधि में इन्सटैक्स के प्रबंधक पेर फ़िशर ने लंदन में ब्रिटिश अधिकारियों, पूंजीनिवेशकों, व्यापारिक कंपनियों और आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों की उपस्थिति में बहुत जल्द ही अपने ईरानी समकक्षों के साथ पहले व्यापारिक लेनदेन के लिए अपनी कंपनी की तैयारी की घोषणा की है। 

ब्रिटेन में ईरान के राजदूत हमीद बईदी नेजाद ने ट्वीट किया कि इन्सटैक्स के प्रबंधक ने सोमवार को लंदन में ब्रिटेन की व्यापारिक कंपनियों के प्रमुखों और उद्योगपतियों के साथ एक बैठक में कहा कि वर्तमान चुनौतियों के बावजूद इन्सटैक्स पूरी गंभीरता के साथ बहुत जल्द ही अपने ईरानी समकक्षों के साथ पहला लेनदेन का प्रयास कर रहा है।

फ़्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों ने बोख़ारेस्ट में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एलान किया कि ईरान के साथ वित्तीय लेनदेन के लिए इन्स्ट्रुमेंट इन सपोर्ट आफ़ ट्रेड एक्सचेन्जेज़ इंस्टैक्स की स्थापना की थी।

इसी के साथ ईरान के सेन्ट्रल बैंक के प्रमुख ने मार्च 2019 में घोषणा की थी कि यूरोप के तीन देशों की ओर से पेश किए गये चैनल के साथ उचित मैकेनिज़्म को तेहरान में एसटीएफ़ई के व्यापारिक नाम से पंजीकृत कराया जाएगा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान और यूरोप के बीच विशेष वित्तीय लेनदेन सिस्टम इंस्टैक्स की स्थापना का ईरान ने स्वागत किया था।

जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीटकर कहा था कि हम इस नए सिस्टम का स्वागत करते हैं जिसका इंतेज़ार कई महीनों से था। जवाद ज़रीफ़ ने आगे लिखा कि हम यूरोप के साथ पारस्परिक सम्मान के आधार पर सार्थक सहयोग के लिए तैयार हैं।

इस प्रकार से अमरीका की इच्छा और उसके एकपक्षीय बर्ताव के विपरीत जो हमेशा ही परमाणु समझौते से निकलने और ईरान के विरुद्ध दबाव कड़ा करने का राग अलापता रहता है, यूरोप इस महत्वपूर्ण समझौते की रक्षा के इच्छुक हैं। (AK)