अमरीका का जवाब ज़रूर देंगे, देहक़ानी
ईरानी विदेशमंत्री के अंतरराष्ट्रीय मामलों में सहायक ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, तेहरान के खिलाफ अमरीका के गैर क़ानूनी क़दमों का उत्तर दिये बिना नहीं रहेगा।
गुलामहुसैन देहक़ानी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में एनपीटी पर होने वाले सम्मेलन में, अमरीका के गैर क़ानूनी क़दमों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ अमरीकी क़दमों का यह अर्थ है कि इस देश की सरकार, अंतरराष्ट्रीय मामलों में केवल जंगल राज में विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि ईरान के विरुद्ध अमरीका की अन्यायपूर्ण नीतियों का निश्चित रूप से उत्तर दिया जाएगा और ईरान अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक क़दम उठाएगा।
गुलामहुैसन देहक़ानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए ज़ायोनी शासन के परमाणु हथियार, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा हैं कहा कि इस्राईल की अतिग्रहणकारी व दुस्साहसी सरकार को जो अत्याधिक निर्लज्जता के साथ अन्य देशों को परमाणु तबाही की धमकी देती है, यथाशीघ्र, एनपीटी के दायरे में लाया जाना चाहिए। (Q.A.)