ईरान ने इराक़ और सीरिया को टुकड़े होने से बचायाः ब्रिगेडियर हातमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74917-ईरान_ने_इराक़_और_सीरिया_को_टुकड़े_होने_से_बचायाः_ब्रिगेडियर_हातमी
रक्षामंत्री ने कहा है कि अगर ईरान की ओर से सहयोग एवं सहकारिता न की जाती तो निश्चित रूप में इराक़ और सीरिया के टुकड़े हो जाते।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१९ ०९:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान ने इराक़ और सीरिया को टुकड़े होने से बचायाः ब्रिगेडियर हातमी

रक्षामंत्री ने कहा है कि अगर ईरान की ओर से सहयोग एवं सहकारिता न की जाती तो निश्चित रूप में इराक़ और सीरिया के टुकड़े हो जाते।

ब्रिगेडियर जरनल अमीर हातमी ने कहा कि अगर ईरान की ओर से निष्ठापूर्ण और निःस्वार्थ ढंग से सहयोग न किया जाता तो शांति के शत्रुओं के हाथों इराक़ और सीरिया के टुकड़े हो जाते।  उन्होंने गुरूवार को तेहरान में इराक़ की नौसेना के प्रमुख के साथ भेंट में यह बात कही।

ईरान के रक्षामंत्री ने कहा कि ईरान और इराक़ के सम्मुख खड़ी चुनौतियों और पाए जाने वाले अवसरों की यह मांग है कि दोनों देशों के अधिकारी क्षेत्र की स्थिरता और दोनो देशों के राष्ट्रीय हितों के बारे में विचार-विमर्श करते रहें।  अमीर हातमी ने कहा कि आईआरजीसी को अमरीका की ओर से आतंकवादी गुटों की सूचि में डालने का मुख्य कारण, आतंकवाद के विरुद्ध इराक़ और सीरिया में ईरान की सफल भूमिका है।  उन्होंने कहा कि दोनो पड़ोसी देश अपने संबन्धों को अधिक से अधिक विस्तार करने का संकल्प रखते हैं।