प्रतिबंधों के काल में बहुत सी रक्षा उपलब्धियां अर्जित हुईंः रक्षामंत्री
May ०४, २०१९ १४:४६ Asia/Kolkata
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने कहा कि समस्त रक्षा उपलब्धियां प्रतिबंधों के काल में प्राप्त हुई हैं।
रक्षामंत्री ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेना ने ज़मीनी, हवाई और समुद्री रक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में जितना भी विकास हुआ है वह सब प्रतिबंधों के दौरान और कम से कम सुविधाओं के साथ रही है।
उन्होंने आईआरजीसी के विरुद्ध अमरीकी कार्यवाहियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आईआरजीसी पश्चिमी एशिया में आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में अग्रणी है।
जनरल अमीर हातेमी ने ईरान के तेल की बिक्री पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दुश्मन को इस बार भी अपने षड्यंत्रों में विफलता का मुंह देखना पड़ेगा। (AK)
टैग्स