गज़्ज़ा में मिसाइल निर्माण, नया बदलाव
अंतरराष्ट्रीय मामलों में ईरानी संसद सभापति के विशेष सहायक ने, कड़ी घेराबंदी का सामना कर रहे गज़्ज़ा में राकेट और मिसाइलों के उत्पादन को, क्षेत्र का नया परिवर्तन बताया है।
हुसैन अब्दुल्लाहियान ने ईरानी टीवी के चैनल टू पर एक वार्ता में कहा कि हालांकि गज़्ज़ा में हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं लेकिन ज़ायोनियों के सामने प्रतिरोध मोर्चा मज़बूत हो रहा है।
उन्होंने गज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनियों के हालिया हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि हालिया समझौते के अनुसार तय यह था कि ज़ायोनी, फिलिस्तीनियों पर फायरिंग नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने इस समझौते का उल्लंघन किया जिसके बाद उन्हें प्रतिरोध मोर्चे की ओर से कड़े उत्तर का सामना करना पड़ा और इस्राईली कालोनियों पर 700 से अधिक मिसाइल फायर किये गये।
उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प डील आफ सेन्चुरी को लागू करने के प्रयास में हैं ताकि इस प्रकार से वह फिलिस्तीन संकट का खत्म करने वाले नेता बन जाएं जबकि यह निश्चित है कि इस संकट का अंत इस प्रकार कदापि नहीं होगा।
हुसैन अब्दुल्लाहियान ने प्रतिरोध और फिलिस्तीन के समर्थन को, इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था की पिछले चालीस वर्षों से स्पष्ट नीति बताया है। (Q.A.)