देश की मेटल इंडस्ट्री पर अमरीकी प्रतिबंध निंदनीयः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75139-देश_की_मेटल_इंडस्ट्री_पर_अमरीकी_प्रतिबंध_निंदनीयः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अमरीका द्वारा देश की मेटल इंडस्ट्री पर प्रतिबंध की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०१९ १३:५८ Asia/Kolkata
  • देश की मेटल इंडस्ट्री पर अमरीकी प्रतिबंध निंदनीयः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अमरीका द्वारा देश की मेटल इंडस्ट्री पर प्रतिबंध की आलोचना की है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने गुरुवार को ईरान की मेटल इंडस्ट्री पर आधारित अमरीका के हालिया फ़ैसले की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह कार्यवाहियां अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के विरुद्ध हैं और इससे होने वाली नुक़सान की भरपाई करना अमरीका की ज़िम्मेदारी है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि ईरान की मेटल इंडस्ट्री पर प्रतिबंध, अमरीका के अन्य एकपक्षीय प्रतिबंधों की भांति, नियमों और सिद्धातों के विपरीत और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के ख़िलाफ़ रहा है विशेषकर यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं, संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र, अलजीरिया घोषणा, मित्रता समझौते और अंतर्राष्ट्रीय जस्टिस कोर्ट की प्रतिबद्धताओं के विरोधाभास है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 8 मई 2018 को एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकलने की घोषणा कर दी और परमाणु समझौते की वजह से ईरान से हटने वाले प्रतिबंधों को दोबारा लागू करने की घोषणा कर दी थी। (AK)