परमाणु समझौते से संबन्धित ईरान की घोषणा के समर्थन में देशव्यापी रैलियां
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75161-परमाणु_समझौते_से_संबन्धित_ईरान_की_घोषणा_के_समर्थन_में_देशव्यापी_रैलियां
देश की जनता ने परमाणु समझौते से संबन्धित ईरान की घोषणा के समर्थन में शुक्रवार को देशव्यापी रैलियां निकालींं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०१९ १२:०१ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते से संबन्धित ईरान की घोषणा के समर्थन में देशव्यापी रैलियां

देश की जनता ने परमाणु समझौते से संबन्धित ईरान की घोषणा के समर्थन में शुक्रवार को देशव्यापी रैलियां निकालींं।

ईरान की जनता ने तेहरान की ओर से 60 दिन के लिए एनरिच्ड यूरेनियम और हैवी वाटर के निर्यात पर रोक का समर्थन करते हुए व्यापक स्तर पर देश व्यापी रैलियां निकालीं।  शुक्रवार की नमाज़ के बाद ईरानी जनता ने इस देश के विभिन्न नगरों में, निर्धारित समय के लिए एनरिच्ड यूरेनियम और हैवी वाटर के निर्यात पर रोक का समर्थन करते हुए रैलियां निकालीं जिसमें अमरीका मुर्दाबाद और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।  प्रदर्शनकारियों ने रैलियों के सामपन पर घोषणापत्र में अमरीकी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि ईरान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की धमकी का जनता की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।  ईरान की जनता ने इसी प्रकार विदेशियों पर भरोसा न करने और उनकी विस्तारवादी मांगों के सामने न झुकने पर बल देते हुए सरकार से मांग की है कि अमरीका और यूरोप के उल्लंघनों के बारे में कोई गंभीर क़दम उठाए।

ज्ञात रहे कि ईरान ने 18 मई 2019 को जेसीपीओए या परमाणु समझौते के संबन्ध में कुछ कामों को रोकते हुए इस समझौते में बाक़ी रहने वाले देशों को 60 दिन का समय दिया है कि वे इस दौरान अपने वचनों को पूरा करें।  राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार 18 मई 2019 को परमाणु समझौते के संदर्भ में यूरोपीय देशों केी अनदेखी की ओर संकेत करते हुए कहा था कि ईरान, संवर्धित यूरेनियम और हैवी वाटर को बढ़ाएगा।  अब अगर यूरोपीय, अगले 60 दिनों तक एकपक्षीय अमरीकी प्रतिबंधों की भरपाई न कर सकें तो फिर ईरान, परमाणु रिएकटर का निर्माण पुनः शुरू कर देगा।