अमरीका की एकपक्षीय नीतियां बहुपक्षीय व्यवस्था को बर्बाद कर रही हैं
ईरान की विदेश संबंध रणनैतिक परिषद के प्रमुख कमाल ख़र्राज़ी ने कहा कि अमरीका की एकपक्षीय नीतियों की वजह से बहुपक्षीयता गंभीर ख़तरे में है।
सैयद कमाल खर्राज़ी ने सोमवार को पेरिस में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बहुपक्षीयता को नए सिरे से परिभाषित करना चाहिए और इसे नुक़सान पहुंचने से बचाया जाना चाहिए है।
ख़र्राज़ी ने कुछ देश अंतर्राष्ट्रीय समझौतों और क़ानूनों की उपेक्षा को अपने हितों की पूर्ति का रास्ता समझते हैं और ग़ुडागर्दी करते हुए अपने हितों को दूसरों पर थोपना चाहते हैं तो इसका मतलब यह है कि बहुपक्षीयता ख़तरे में है।
उन्होंने कहा कि खेद की बात है कि हालिया वर्षों में देखा गया कि बड़ी ताक़तों को अगर सुरक्षा परिषद में अपने एजेंडे की मंज़ूरी नहीं मिलती तो वह सुरक्षा परिषद से बाहर कोई एलायंस बनाकर सैनिक कार्यवाही करने लगती हैं, इराक़, लीबिया और सीरिया को देखा जाए तो यह अमरीका तथा उसके घटकों के हस्तक्षेप के उदाहरण हैं।