ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध , रूस ने फिर पुष्टि की
परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में रूस के प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान के क़दम, परमाणु समझौते के दायरे से बाहर नहीं हैं और ईरान ने इस समझौते का उल्लंघन नहीं किया।
मिखाइल औलियानोफ ने बल दिया कि ईरान ने मई के आरंभ में समझौते के जिन अनुच्छेदों के पालन को रोकने की घोषणा की है तो यह समझौते के दायरे में है और समझौते ने उसे इस की अनुमति दी है इस लिए ईरान अभी परमाणु समझौते से बाहर नहीं निकला है।
उन्होंने कहा कि ईरान का फैसला, जेसीपीओए के विपरीत नहीं है और इस समझौते के अनुसार ईरान को 300 किलो संवर्धित यूरेनियम और 130 टन हैवी वॉटर रखने का अधिकार है।
रूस के इस अधिकारी ने कहा कि ईरान बेहद ज़िम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहा है और इसी लिए रूस, परमाणु समझौते के बारे में अपने रुख पर बाकी है।
उन्होंने ईरान की ओर से 60 दिनों की मोहलत के बारे में कहा कि तेहरान का अगला क़दम, अराक हैवी वॉटर प्रतिष्ठान के आधुनिकीकरण पर पुनर्विचार और यूरेनियम संवर्धन का स्तर बढ़ाना हो सकता है। (Q.A.)