ज़रीफ़ ने की क़ुरैशी और बाजवा से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75586-ज़रीफ़_ने_की_क़ुरैशी_और_बाजवा_से_मुलाक़ात
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने पाकिस्तान के अपने समकक्ष तथा इस देश की थलसेना प्रमुख से अलग-अलग भेंटवार्ता कीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१९ ०९:४९ Asia/Kolkata
  • ज़रीफ़ ने की क़ुरैशी और बाजवा से मुलाक़ात

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने पाकिस्तान के अपने समकक्ष तथा इस देश की थलसेना प्रमुख से अलग-अलग भेंटवार्ता कीं।

ईरान के विदेशमंत्री ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद क़ुरैशी तथा इस देश की थलसेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा से भेंटवार्ताओं में दोनो देशों के बीच संबन्ध विस्तार के बारे में विचार-विमर्श करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ अपनी पाकिस्तान की यात्रा पर इस देश के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और वहां के संसद सभापति सादिक़ संजरानी से भी भेंटवार्ताएं करेंगे।  ईरान के विदेशमंत्री, एशिया की अपनी यात्रा के दौरान गुरूवार की रात इस्लामाबाद पहुंचे थे।