ईरान ने की कोएटा धमाके की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75597-ईरान_ने_की_कोएटा_धमाके_की_निंदा
ईरान ने पाकिस्तान के कोएटा नगर में होने वाले आतंकवादी विस्फोट की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१९ १४:३७ Asia/Kolkata
  • ईरान ने की कोएटा धमाके की निंदा

ईरान ने पाकिस्तान के कोएटा नगर में होने वाले आतंकवादी विस्फोट की निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोएटा नगर की एक मस्जिद में शुक्रवार को होने वाले आतंकवादी विस्फोट की भर्त्सना करते हुए हमले के प्रभावितों और उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।  सैयद अब्बास मूसवी ने पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तानी राष्ट्र के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए इसे अमानवीय कृत्य बताया है।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद के समूल विनाश के लिए ईरान, सभी देशों विशेषकर पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के केन्द्रीय नगर कोएटा में शुक्रवार को एक मस्जिद में विस्फोट हुआ जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 2 लोग मारे गए जबकि 17 अन्य घायल हो गए।