जिद्दा बैठक, सऊदी विदेशमंत्री का आरोप, ईरान का जवाब
सऊदी अरब में ओआईसी के विदेशमंत्रियों की बैठक में ईरान के प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख ने देश के विरुद्ध सऊदी विदेशमंत्री के बयान का खंडन किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान के उप विदेशमंत्री और ओआईसी के विदेशमंत्रियों की बैठक में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने सऊदी अरब के विदेशमंत्री इब्राहीम अलअस्साफ़ के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिसमें उन्होंने ईरान पर दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया, कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, सऊदी अरब के विदेशमंत्री की ओर से लगाए गये समस्त आरोपों का खंडन करता है।
श्री नजफ़ी ने कहा कि इस्लामी सहयोग संगठन के एक संस्थापक देश के रूप में ईरान को आशा है कि जेद्दा बैठक जो पवित्र रमज़ान में आयोजित हो रही है, मुसलमानों के बीच एकता मज़बूत होने का कारण बनेगी और अपना ध्यान, इस्लामी जगत के मुख्य मुद्दे अर्थात फ़िलिस्तीन पर रखेगी। (AK)