ईरान और पाकिस्तान ने सीमावर्ती व्यापार के विस्तार पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75835-ईरान_और_पाकिस्तान_ने_सीमावर्ती_व्यापार_के_विस्तार_पर_बल_दिया
ईरान और पाकिस्तान ने सीमावर्ती व्यापार के हवाले से परस्पर सहयोग के विस्तार पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१९ १६:२४ Asia/Kolkata
  • ईरान और पाकिस्तान ने सीमावर्ती व्यापार के विस्तार पर बल दिया

ईरान और पाकिस्तान ने सीमावर्ती व्यापार के हवाले से परस्पर सहयोग के विस्तार पर बल दिया है।

ईरानी विदेशमंत्री के विशेष सलाहकार सैयद रसूल मूसवी और पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान प्रांत के गवर्नर अमानुल्लाह यासीनज़ई के बीच होने वाली मुलाक़ात में सीमावर्ती व्यापार के विस्तार पर विचार विमर्श किया गया।

ईरानी विदेशमंत्री के विशेष सलाहकार सैयद रसूल मूसवी ने कहा कि ईरान, सीमावर्ती व्यापार को विस्तृत करने के साथ साथ ब्लोचिस्तान की विकास योजनओं में भी मदद करने को तैयार है।

ईरान के विदेशमंत्री के सलाहकार ने कोएटा में व्यापार और उद्योग विभाग के सदस्यों से भी मुलाक़ात की और रेलवे के विभाग में दोनों देशों के बीच सहयोग विस्तार के लिए तेहरान की तैयारी की घोषणा की।

सैयद रसूल मूसवी ने ब्लोचिस्तान के क़बाईली सरदारों से मुलाक़ात में संयुक्त सीमाओं पर सुरक्षा में वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय सीमावर्ती में वृद्धि के लिए सीमावर्ती सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

ईरानी प्रतिनिधि मंडल में ब्लोचिस्तान प्रांत के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मुलाक़ात में ज़मीनी रास्ते से ईरान आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं दिए जाने के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। (AK)