अमरीकी आर्थिक आतंकवाद के निशाने पर ईरानी जनता है, विदेशमंत्री
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट किया है कि अमरीका के आर्थिक आतंकवाद द्वारा, ईरानी जनता को निशाना बनाया जा रहा है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार की रात, एक एसे ईरानी बच्चे के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे कृत्रिम पैरों की ज़रूरत है लेकिन उसके परिवार के लिए उसकी व्यवस्था संभव नहीं है। विदेशमंत्री ने इसके साथ ही ट्वीट किया है कि युद्ध और वार्ता, शर्त के साथ या बिना शर्त, एक साथ संभव नहीं है।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इस से पहले अमरीका के एबीसी न्यूज़ चैनल से एक वार्ता में बल दिया था कि अमरीका के साथ वार्ता, ईरान पर दबाव के साथ , लाभहीन है।
विदेशमंत्री ने कहा था कि हो सकता है कि यह शैली, कुछ देशों के प्रति अल्पावधि के लिए प्रभावशाली हो लेकिन ईरान के लिए अल्पावधि के लिए भी यह शैली प्रभावशाली सिद्ध नहीं हो सकती।
ज्ञात रहे अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 मई 2018 को ईरान के परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से निकलने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद अमरीकी वित्त मंत्रालय ने ईरान पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए। परमाणु समझौते से निकलने के बाद ट्रम्प ने एक नए समझौते के लिए ईरान के साथ वार्ता की इच्छ प्रकट की है। (Q.A.)