आरंभ हुए स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी के कार्यक्रम
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i75923-आरंभ_हुए_स्वर्गीय_इमाम_ख़ुमैनी_की_बरसी_के_कार्यक्रम
तेहरान में इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर उनकी तीसवीं बरसी के कार्यक्रम आरंभ हो चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०१९ १४:३४ Asia/Kolkata
  • आरंभ हुए स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी के कार्यक्रम

तेहरान में इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर उनकी तीसवीं बरसी के कार्यक्रम आरंभ हो चुके हैं।

इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई, आम जनता, देश के अधिकारियों और विदेशी मेहमानों एवं तेहरान में मौजूद इस्लामी देशों के राजदूतों की उपस्थिति में स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी से संबन्धित कार्यक्रम मंगलवार की शाम आरंभ हुए।  इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने सभा को संबोधित किया।  350 से अधिक देशी एवं विदेशी पत्रकार इमाम खुम़ैनी की तीसवीं बरसी से संबन्धित कार्यक्रमों को कवरेज दिया।

ज्ञात रहे कि प्रतिवर्ष 4 जून को स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी पूरी श्रद्धा के साथ तेहरान में उनके मज़ार पर मनाई जाती है जबकि ईरान के अन्य नगरों सहित विश्व के बहुत से देशों में भी उनकी बरसी मनाई जाती है।