ईरान को अमरीका की कोई ज़रूरत नहीं हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76076-ईरान_को_अमरीका_की_कोई_ज़रूरत_नहीं_हैः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीका को ईरान के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद बंद कर देना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १०, २०१९ ०९:०१ Asia/Kolkata
  • ईरान को अमरीका की कोई ज़रूरत नहीं हैः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अमरीका को ईरान के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी की विदेशी संपर्क और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के साथ संयुक्त बैठक में कहा कि ईरान को न केवल अमरीका की कोई आवश्यकता नहीं है बल्कि वह अमरीका के साथ संबंध स्थापित करने का इच्छुक भी नहीं है।

विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका को कुछ करने की आवश्यकता नहीं है बस दुनिया के कुछ देशों के साथस ईरान के संबंधों में रुकावट न डाले। उन्होंने कहा कि विश्व जनमत अमरीकी प्रोपेगैंडे को वाशिंग्टन की कार्यवाहियों के आधार पर परखता है।

उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि डील आफ़ सेन्चुरी अमरीका की पराजित नीतियों का प्रतीक है, कहा कि वाशिंग्टन की नीतियां अधिक से अधिक दबाव डालने पर आधारित हैं और ईरान के साथ अमरीका की ओर से वार्ता की इच्छा दिखावटी है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि जर्मन विदेशमंत्री, परमाणु समझौते और इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते के बारे में तीन यूरोपीय देशों की भूमिका को जारी रखने के संबंध में तेहरान का दौरा कर रहे हैं, कहा कि ईरान ने परमाणु समझौते पर अमल किया है और ईरान की हालिया कार्यवाहियां भी इसी समझौते के आधार पर रही हैं। (AK)